गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान आज खत्म होगा. प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गजों की रैलियां हैं. PM मोदी सूरत में रैली को संबोधित करेंगे. पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को 89 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह कडना, खरेलू, सिद्धपुर में रैलियां करेंगे. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अहमदाबाद और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर राजकोट, वडोदरा में रैलियां करेंगे. पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी आज भावनगर में रैली करेंगे
9 दिसंबर को पहले चरण का मतदा
गुजरात में पहले चरण का चुनाव 9 दिसंबर को होना है. इस चरण में विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में चुनाव होगा. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. अरब सागर तट पर स्थित सौराष्ट्र में राज्य के 11 जिले आते हैं. कच्छ सबसे बड़ा जिला है, जिसमें 10 तालुका, 939 गांव और छह नगर पालिकाएं आती हैं.