Homeदेशगुजरात में फिर खिलेगा कमल पर अमित शाह नहीं कर पाएंगे लक्ष्य...

गुजरात में फिर खिलेगा कमल पर अमित शाह नहीं कर पाएंगे लक्ष्य पूरा

गुजरात चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार आज यानी गुरुवार (07 दिसंबर) को थम जाएगा। लिहाजा, सभी राजनीतिक दल प्रचार के शोर में डूबे हैं। इस बीच अर्णब गोस्वामी के टीवी चैनल रिपब्लिक ने गुजरात चुनावों पर ‘जन की बात’ नाम से एक सर्वे प्रसारित किया है। सर्वे के मुताबिक गुजरात में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अपना टारगेट पूरा नहीं कर पाएंगे। बता दें कि अमित शाह ने गुजरात चुनाव में कुल 150 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया है।

सर्वे के मुताबिक 182 सदस्यों वाले गुजरात विधानसभा में बीजेपी 110 से 125 सीटें जीत सकती है जबकि विपक्षी कांग्रेस को 53 से 68 सीट पर जीत मिलने की उम्मीद है। सर्वे में बताया गया है कि सौराष्ट्र और कच्छ में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल होने वाली है। वहां बीजेपी 54 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। सर्वे में मध्य गुजरात में भी बीजेपी का परचम लहराने की बात कही गई है। यहां 23 में से 16 सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments