ग्वालियर /कोविड प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर देर रात्रि ग्वालियर के आक्सीजन प्लांट एम के एयर प्रोडक्ट औधोगिक क्षेत्र, तलवार का वाडा विरला नगर पहुंचे प्रधुम्न सिंह तोमर के साथ जिला कलेक्टर भी मौजूद थे। प्रभारी मंत्री तोमर ने ग्वालियर अंचल में कोविड मरीजों को आक्सिजन सेवा वाधित न हो इसलिये प्लांट में पहुंचकर जायजा लिया उन्होंने आपूर्ति बाधित न हो और रीफिलिंग का कार्य दृत गति से जारी रहे इसको लेकर व्यवस्था देखीं और समुचित दिशा निर्देश भी दिए