Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में अंबेडकर का चित्र जलाने पर दिनभर होता रहा बवाल,...

ग्वालियर में अंबेडकर का चित्र जलाने पर दिनभर होता रहा बवाल, वकील अनिल मिश्रा समेत चार गिरफ्तार, कोर्ट से राहत नहीं…

 

ग्वालियर 2फरवरी 2026/ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र का कथित रूप से अपमान करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने अंबेडकर जी का चित्र जलाया, उसे पैरों से कुचला और आपत्तिजनक नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपी वकील अनिल मिश्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां सभी की जमानत अर्जी खारिज हो गई। कोर्ट ने अनिल मिश्रा को मेडिकल आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने और अन्य तीन को जेल भेजने का आदेश दिया है। इस पूरे प्रकरण में सात नामजद सहित कई लोगों पर SC/ST एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में अब भी तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा को लेकर विरोध और नारेबाजी हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उनके वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है, जिस पर कल सुनवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments