Homeप्रमुख खबरेंसभी राजनैतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये अपने-अपने बीएलए नियुक्त करें

सभी राजनैतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिये अपने-अपने बीएलए नियुक्त करें

ग्वालियर 02 जनवरी 2026/ संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने दलों की ओर से नए मतदान केन्द्रों सहित सभी मतदान केन्द्रों के लिये बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) अवश्य नियुक्त करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि बीएलए संबंधित मतदान केन्द्र के क्षेत्र का ही निवासी हो। उन्होंने कहा कि बीएलए के माध्यम से सर्वे कराकर 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र एवं नवविवाहित महिलाओं के छूटे नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिये फॉर्म-6 भरवाने का काम कराएं। साथ ही मृत व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने के लिये फॉर्म-7 व फॉर्म-8 भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनवारिया ने बैठक में जानकारी दी कि एसआईआर के तहत डोर टू डोर सर्वे के दौरान बीएलओ द्वारा 68 हजार 540 नो-मैपिंग मतदाता तथा अनकलेक्टेबल 2 लाख 52 हजार 583 मतदाता (अनुपस्थित, शिफ्टेट, मृत एवं रिपीटेड) चिन्हित किए गए हैं। मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तिकरण के बाद जिले में मतदान केन्द्र 1679 से बढ़कर 1935 हो गए हैं।
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भी सुझाव दिए गए। साथ ही एसआईआर के काम में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments