Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी जुलाई के शुरुआत में ही 6...

ग्वालियर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी जुलाई के शुरुआत में ही 6 फीट बढ़ा तिघरा का जल स्तर, जल्द ही लबालब होने के संकेत

ग्वालियर वासियों के लिए एक अच्छी खबर है शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाले तिघरा डेम में तेजी से जलभराव होने के कारण इसका जलस्तर 731.6 फीट तक जान पंहुचा है। जिस तेजी से जल भराव जारी है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि 15 जुलाई तक तिघरा लबालब हो सकता है।

इस वर्ष मध्यप्रदेश सहित ग्वालियर अंचल में मानसून द्वारा जल्दी दस्तक दिए जाने से पिछले एक पख़वाड़े से बरसात जारी है इसका असर ग्वालियर को पेयजल की आपूर्ति करने वाले तिघरा जलाशय पर भी पड़ा है।
जल संसाधन विभाग के मुताबिक 15 जून को तिघरा जलाशय का जलस्तर 725 फीट के आसपास था लेकिन मात्र सत्रह दिन के भीतर ही तिघरा के जल में 6 फीट से अधिक की बढ़ोतरी देखी जा रही है जानकारी के अनुसार आज 3 जुलाई को इसका जलस्तर 731.6 रिकॉर्ड किया गया है।
उल्लेखनीय है कि तिघरा डेम का अधिकतम जल स्तर 739.15 फीट निर्धारित है इस स्तर पर पहुँचते ही डेम के दरवाजे खोलना प्रारम्भ कर दिए जाते हैं। बीते वर्ष की बात करें तो 17 सितंबर को तिघरा का जलस्तर 739.15 फीट पहुंच गया था उस वक़्त तिघरा डैम के बड़ते लेवल को स्थिर रखने हेतु तिघरा डैम का 1  खोला गया  था । इससे लगभग 700 क्यूसेक पानी सांक नदी में छोड़ा गया था.।
सामान्यतः पिछले कई वर्षो में तिघरा डेम के  सितम्बर माह में लबालब होने का इतिहास रहा है लेकिन इस वर्ष जुलाई के शुरुआती दिनों में ही इसके फुल होने की संभावना बढ़ गई है। यदि ऐसा होता है तो शहर को पेयजल आपूर्ति के लिए यह बहुत अच्छी खबर होगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments