Homeप्रमुख खबरेंचार मंडलो मे भाजपा के पं.दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

चार मंडलो मे भाजपा के पं.दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ग्वालियर। 7 अप्रैल/भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास,पार्टी कि रीती नीतियों और कार्यप्रणाली से परिचय के साथ पार्टी के पितृ पुरुष, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के संकल्प एवं वैचारिक दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने हेतु चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज महारानी लक्ष्मीबाई मंडल, स्वामी विवेकानंद मण्डल, वीरदुर्गा दास राठौर और वीर महाराणा प्रताप मण्डल मे सफलता पूर्वक सम्पन्न हुयें.
4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक चले इस शिविर के प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, इतिहास और आधुनिक तकनीक का बोध कराया गया।
उद्घाटन सत्र राष्ट्र गीत वन्देमातरम के साथ हुआ जिसमे मे ग्वालियर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के मार्गदर्शन मे मण्डल अध्यक्ष अरुण वाजपाई, अमर कुटे, शैलेन्द्र सिकरवार,आशु श्रीवास एवं प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी विनय जैन मुख्य रूप से रहे
*यह रहे मुख्य अतिथि*
मंडलो मे मुख्य अतिथि के रूप मे महारानी लक्ष्मीबाई मण्डल और दुर्गा दास मण्डल मे मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मन्त्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, महाराणा प्रताप मण्डल मे जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया एवं स्वामी विवेकानंद मण्डल मे सांसद भारतसिंह कुशवाह प्रमुख रूप मे रहे.
*इनका रहा उद्बोधन*
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद राय, विवेक जोशी, नितेश शर्मा, श्रीमती मीना सचान,महेंद्रसिंह यादव, जय सिंह कुशवाह, अरुण कुलश्रेष्ठ, अभय चौधरी, नियाज मोहम्मद, दीपक शर्मा, विनय जैन,राघवेंद्र कुशवाह, गौरव वाजपई रहे.
*इन विषयों पर हुआ मंथन*
दो दिवसीय इस वर्ग में वक्ताओं द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया:
मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ: सरकार की जनहितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन।
वैचारिक अधिष्ठान: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ का दर्शन।
डिजिटल भारत: सोशल मीडिया, AI, नमो ऐप और संगठन ऐप का प्रभावी उपयोग।
कार्यपद्धति: संगठन विस्तार की दृष्टि और कार्यकर्ता अनुशासन.
अपने विषय पर सम्बोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने पन्ना प्रमुख कि महत्ता को समझाया उन्होंने बताया कि चुनाव रैलियों से नहीं अपितु बूथ के सबसे छोटे अंग पन्ना प्रमुख कि मजबूत पकड़ से जीते जाते है.
इसी तरह प्रशिक्षण प्रभारी विनय जैन बूथ प्रबंधन पर कहा बूथ हमारा आधार और मन कि बात अंतिम व्यक्ति से हमारा संवाद है.
लालसिंह आर्य ने केंद्र सरकार कि योजनाओं कि सराहना करते हुऐ कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के विकास कि चिंता करती है.
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक शर्मा, मधुसूदन भदौरिया,आलोक श्रीवास्तव, अमित जैन, दिनेश सिकरवार, विवेक सोनू त्रिपाठी, अनिल सांखला, जितेंद्र मुदगल, किशन मुदगल, सुनील भदौरिया, शैलेन्द्र तोमर,जय सिंह सेंगर, नीरज जैन,सुनीता किरार, आरती गौतम सहित मंडल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्गों का समापन सामूहिक रूप से “राष्ट्र गान- जन गण मन” के गायन के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं ने अंतिम व्यक्ति के उत्थान (अंत्योदय) के संकल्प को दोहराते हुए संगठन कार्य में जुटने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments