भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी धीरे-धीरे चुनावी मोड में आती जा रही है तमाम बैठकें वअन्य कार्यक्रम चुनावों को दृष्टिगत रखकर तय किए जा रहे हैं इसी के चलते भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी के मुख्यातिथ्य में जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित हुई।
बैठक में श्री अरुण कुलश्रेष्ठ जिला महामंत्री विनोद शर्मा राजू सेंगर हरीश मेवाफरोश विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हमें अच्छे से तैयारी करनी है जिससे सारे कार्यक्रम सफल हो इस पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बूथ विस्तारक योजना तथा मंडल अध्यक्षों द्वारा मतदान केंद्रों पर पंजीयन जमा कराने को लेकर भी चर्चा हुई।
भाजपा की कार्यक्रमो कोई लेकर विभिन्न बैठकें भी निश्चित की गई। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे आराधना गार्डन, लक्ष्मीगंज, लश्कर पर आयोजित होगी, वहीं मंडलों की बैठकें 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे, शक्ति केंद्रों की बैठकें 24 फरवरी को शाम 4 बजे तथा मतदान केंद्रों की बैठक 26 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएंगी। इस बैठक में मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।