मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव से सम्बंधित अन्य समितियों के साथ सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन समिति का गठन भी कर दिया गया है। पार्टी के विशाल होते स्वरूप और चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं कार्यकर्ताओं की लंबी फ़ौज को देखते हुए भाजपा जैसे भगवाधारी दल में अनुशासन समिति का बहुत बड़ा रोल माना जा रहा है। यही वजह है कि इस समिति में पार्टी के पुराने खाटी नेता वेदप्रकाश शर्मा सहित दो अन्य वरिष्ठ नेताओं को कमान सौंपी गई है।

इसी बीच भाजपा ने चुनाव समिति, कोर ग्रुप, अनुशासन समिति, आर्थिक समिति की घोषणा की है। प्रदेश में लगभग 5 सालों के बाद नई चुनाव समिति की घोषणा की हुई है। इस चुनाव समिति में 15 सदस्य और 3 आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।


भारतीय जनता पार्टी के चुनाव समिति में 15 सदस्य और 3 आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इनमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य, नरोत्तम मिश्रा का नाम शामिल है।