Homeदेशचुनाव संहिता उल्लंघन के आरोप में भाजपा सांसद को एक महीने...

चुनाव संहिता उल्लंघन के आरोप में भाजपा सांसद को एक महीने की सजा

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के सांसद को एक महीन की सजा सुनाई गई है. सिद्धार्थनगर की स्थानीय अदालत ने उनके खिलाफ ये फैसला सुनाया.

जगदंबिका पाल को 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया. जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें एक महीने के कारावास की सजा सुनाई. हालांकि, सांसद को अदालत से तुरंत जमानत भी मिल गई.

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी केशव पाण्डेय ने बताया कि तत्कालीन एसडीएम ने पाल के खिलाफ बंसी कोतवाली में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम संजय चौधरी ने पाल को लेकर शुक्रवार को फैसला सुनाया. पाण्डेय ने बताया कि सीजेएम ने पाल पर सौ रुपये जुर्माना भी लगाया है.

उन्हें तत्काल जमानत दे दी. उन पर आरोप था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में एक रैली के दौरान उन्होंने तय संख्या से अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments