Homeदेशशानदार छुट्टियां लेकर आ रहा है वर्ष 2018 पड़ेंगे 16 लंबे WEEKEND

शानदार छुट्टियां लेकर आ रहा है वर्ष 2018 पड़ेंगे 16 लंबे WEEKEND

साल 2018 आपके लिए शानदार छुट्टियां लेकर आ रहा है। इस साल में 16 लंबे WEEKEND पड़ रहे हैं। यह कुछ ऐसे हैं कि आप जो चाहें प्लान कर सकते हैं। लम्बा TOUR भी प्लान कर सकते हैं। दीपावली (FESTIVAL) के अवसर पर यदि आप 1 छुट्टी लें तो आपकी दीपावली 9 दिन की हो जाएगी। इसी तरह आप 4 दिन की होली मना सकते हैं। पढ़िए किस महीने को कैसे प्लान किया जा सकता है।
जनवरी- जनवरी में 20, 21 वीकेंड के बाद 22 को बसंत पंचमी की छुट्टी है। वहीं आखिरी हफ्ते में 26 जनवरी की छट्टी है और 27,28 को वीकेंड है। 23,24 और 25 की छुट्टी ली तो 20 से 28 तक कोई भी लम्बा टूर किया जा सकता है। 
फरवरी- फरवरी में 10,11 को वीकेंड है और 13 को महाशिवरात्रि की छुट्टी है। इस दौरान आप एक छुट्टी लेकर चार दिन मजे कर सकते हैं।
मार्च- मार्च में 1 और 2 को होली की छुट्टी है और 3, 4 को वीकेंड है। उसके बाद 29 को महावीर जयंती, 30 को गुड फ्राइडे और 31, 1 को वीकेंड है।
अप्रैल- 28, 29 को वीकेंड और 30 को बौद्ध पूर्णिमा है।
मई- मई में कोई अलग से छुट्टी नहीं है। गर्मी के मौसम में आॅफिस ही अच्छा होता है। पढ़िते रहिए भोपाल समाचार
जून- जून में 15 को ईद है और 16, 17 को वीकेंड है।
जुलाई- जुलाई में कोई अलग से छुट्टी नहीं है।
अगस्त- अगस्त में 15 को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है और एक-दो छुट्टी लेकर 18, 19 के वीकेंड का मजा ले सकते हैं। वहीं 22 को ईद, 23 की छुट्टी लें, 24 को ओणम, 25, 26 को वीकेंड की छुट्टी लेकर मजे करें।
सितंबर- सितंबर में 1, 2 को वीकेंड और 3 को जन्माष्टमी है। वहीं 13 को गणेश चतुर्थी, 14 को छुट्टी लीजिए और 15, 16 के वीकेंड के साथ चार दिन की छुट्टियों का मजा लें।
अक्टूबर- अक्टूबर में 2 अक्टूबर कों गांधी जयंती, 29, 30 सितंबर वीकेंड के साथ एक छुट्टी लेकर मजे करें। वहीं 18 को राम नवमी, 19 को दशहरा है और 20, 21 के वीकेंड के साथ चार दिन की छुट्टी है।
नवंबर- नवंबर में एक दो दिन की छुट्टी लेकर 9 दिन की छुट्टी ले सकते हैं। 3, 4 को वीकेंड है, 5 को धनतेरस, 6 को छुट्टी लें, 7 को दिवाली, 8 को गोवर्धन पूजा, 9 को भैया दूज, 10, 11 को वीकेंड है।
दिसंबर- दिसंबर में 22, 23 को वीकेंड, 24 को छुट्टी लेकर 25 को क्रिसमस के साथ चार दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments