Homeखेलचैम्पियन ट्रॉफी हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

चैम्पियन ट्रॉफी हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

नीदरलैंड में  चल रहे चैंपियन ट्रॉफी हॉकी में भारत ने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है. भारत के लिए रमनदीप, दिलप्रीत, मंदीप ने गोल दागे.
भारत ने  चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर हॉलैंड में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान का शानदार आगाज किया. हाफ टाइम तक भारतीय टीम 1-0 की बढ़त पर थी, लेकिन दूसरे हाफ में छह मिनट के भीतर एक के बाद एक दागे गए तीन गोलों से भारतीय शेरों ने पाकिस्तानी टीम को  4-0 से रौंद दिया. भारत के लिए रमनदीप सिंह ने 25वें, दिलप्रीत सिंह ने 54वें, मंदीप सिंह ने 57वें और ललित उपाध्याय ने 59वें मिनट में गोल किए. कोच हरेंद्र सिह के मार्गदर्शन में भारत की यह पहली जीत है.
भारत को चौथे मिनट में गोल करने का मौका मिला लेकिन रमनदीप सिंह मौका चूक गए. इसके बाद 14 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने शॉट लगाया, लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर इमरान बट ने अच्छा बचाव किया और भारत को बढ़त नहीं लेने दिया. विश्व रैंकिंग में छठे नंबर की भारतीय टीम को इसके बाद 16 वें मिनट में भी पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन मनप्रीत सिंह यहां चूक गए और पाकिस्तान के खतरे को टाल दिया. खेल के 18वें मिनट में 17 साल के दिलप्रीत के शानदार पास पर रमनदीन गेंद को गोल में नहीं भेज सके और भारत ने गोल करने का एक और मौका खो दिया.

दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से पांच मिनट पहले ही भारत को पहली सफलता मिली. मैच के 25 वें मिनट में सिमरनजीत ने गेंद को गोल की तरफ हिट किया और सामने खड़े रमनदीप ने इस बार यहां कोई गलती नहीं की तथा गेंद को गोल में डिफ्लेक्ट कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया. मुकाबले में हाफ टाइम तक 0-1 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर के शुरू में ही गोल कर बराबरी करने की कोशिश की. लेकिन भारत ने इस पर रेफरल मांगा और फैसला उसके पक्ष में गया तथा पाकिस्तान के गोल को खारिज कर दिया गया. पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में अपने जवाबी हमले और तेज कर दिए.

पाकिस्तान के एजाज अहमद ने एक जबर्दस्त शॉट लगाया जिसे भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने रोक दिया. एजाज ने एक बार फिर गोल करने का प्रयास किया जिसे इस बार सुरेंदर कुमार ने विफल कर दिया. मैच के 43वें मिनट में पाकिस्तान को उसका पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला. तीसरा क्वार्टर पूरी तरह पाकिस्तान के नाम रहा. लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति की भी तारीफ करनी पड़ेगी, जिन्होंने पाकिस्तान के लगातार हमलों को विफल किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments