Homeदेशछात्रों द्वारा बनाये दुनिया के सबसे हल्के उपग्रह को इसरो ने...

छात्रों द्वारा बनाये दुनिया के सबसे हल्के उपग्रह को इसरो ने स्थापित किया अंतरिक्ष में

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने गुरुवार देर रात दुनिया के सबसे हल्के उपग्रह – कलाम-सैट वीटू को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया है.

कलाम-सैट को छात्रों ने बनाया है. इसके साथ ही इमेजिंग उपग्रह माइक्रोसैट-आर को भी अंतरिक्ष में भेजा गया है.

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेन्टर से पीएसएलवी44 लांच व्हिकल के ज़रिए इन दोनों उपग्रहों को लॉन्च किया गया.

रो के चेयरमैन डॉ. के सिवन ने लॉन्च के बाद देर रात इस मिशन के सफल होने की घोषणा की. उन्होंने कलाम-सैट बनाने वाले छात्रों को ‘स्पेस-किड’ कहा और उन्हें इसके लिए बधाई दी.

उन्होंने कहा “इसरो भारतीयों की संपत्ति है. भारत से सभी छात्रों को निवेदन है कि वो अपने विज्ञान के नए आविष्कारों को लेकर हमारे पास आएं. हम उनके उपग्रह लॉन्च करेंगे और हम चाहते हैं कि वो देश को विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ाएं.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments