Homeप्रमुख खबरेंजनजागरण अभियान के कार्यक्रमों के लिए गौरव वाजपेयी आईटी/सोशल मीडिया समिति में

जनजागरण अभियान के कार्यक्रमों के लिए गौरव वाजपेयी आईटी/सोशल मीडिया समिति में

ग्वालियर 29 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के 1 जनवरी से शुरू होने वाले जनजागरण अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा ने प्रभारी व सहप्रभारी घोषित किए हैं आईटी/सोशल मीडिया के लिए प्रभारी श्री सुभाष शर्मा, सहप्रभारीगण श्री मनीष दीक्षित व श्री गौरव वाजपेयी  को बनाया गया है।

 प्रबुद्धजन सम्मेलन के लिए प्रभारी श्री अभय चौधरी, सहप्रभारीगण श्री अशोक जादौन, श्री कनवर मंगलानी, घर-घर जनसंपर्क के लिए प्रभारी श्री राकेश जादौन, सहप्रभारीगण श्री महेश उमरैया, श्री महेंद्र सोलंकी, वार्ड स्तर पर प्रबुद्धजनों का सम्मेलन के लिए प्रभारी श्री विवेक शर्मा, सहप्रभारीगण श्री हरीश यादव, श्री आकाश भदौरिया, पैदल मार्च के लिए प्रभारी श्री जयसिंह कुशवाह, सहप्रभारीगण श्री शरद गौतम, श्री दारा सिंह सेंगर, प्रबुद्धजन हस्ताक्षर के लिए प्रभारी श्री सतीश सिंह सिकरवार, सहप्रभारीगण श्री राकेश गुप्ता, श्री दीपक शर्मा, नागरिक संशोधन बिल पर संवाद कार्यक्रम के लिए प्रभारी श्री लालजी जादौन, सहप्रभारीगण श्री कमल माखीजानी, श्री रामेश्वर भदौरिया को बनाया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments