Homeप्रमुख खबरेंजन उत्थान न्यास का विधायक प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

जन उत्थान न्यास का विधायक प्रीमियर लीग रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 8 मई से

ग्वालियर7मई 2026/जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन 8 मई से 8 जून तक एम.एल.बी कॉलेज मैदान पर होगा। इसमें ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की 19 वार्डों से 165 टीमें भाग ले रही है।

टूर्नामेंट की पत्रकारों को जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के ग्वालियर पूर्व से विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया 8 मई को सायं 6 बजे एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारंभ किया जायेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में म.प्र. यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर ग्रामीण से विधायक साहब सिंह गुर्जर करेंगे। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 165 टीमें मैदान पर मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट का शुभारंभ टीम 18एफ एवं 56वाय के फ्रेंडली मैच से किया जायेगा। विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता टीम को 51 हजार रूपये एवं तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेन्ट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मोटर सायकिल दी जायेगी एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 11-11 हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। टूर्नामेंट में 11 टीमों को प्रोत्साहन राशि 5100 रूपये दी जाएगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को 1100 रूपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा।
पत्रकारवार्ता में न्यास के उपाध्यक्ष विनोद जैन, संयोजक डाॅ. राकेश अग्रवाल, सह संयोजक संजय कट्ठल, सह संयोजक बेताल सिंह गुर्जर, कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सचिव अवधेश कौरव, सह सचिव के.पी. सिंह भदौरिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, व्यवस्थापक प्रतीक जैन लालू, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, संदीप यादव, हिमांशु कीकन, न्यासी आदित्य सिकरवार आदि उपस्थ्ति थे।
दर्शकों को लक्की ड्राॅ से मिलेगी टी-शर्ट
विधायक डाॅ. सिकरवार ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन दर्शकों को कूपनों का वितरण मैच के दौरान किया जायेगा। मैच समापन के बाद लक्की ड्राॅ द्वारा प्रतिदिन 100 दर्शकों को टी-शर्ट दी जायेगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments