HomeBreakingजानिए क्यों आगबबूला हैं शिरडी के सांई भक्त,आज बंद कराया शिरडी

जानिए क्यों आगबबूला हैं शिरडी के सांई भक्त,आज बंद कराया शिरडी

सीएम उद्धव ठाकरे के साईं के जन्मस्थान को लेकर दिए गए बयान के बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। आज शिरडी में बंद का आयोजन किया गया है। हालांकि, साईं मंदिर खुला रहेगा। बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, दुकानें बंद हैं। इस बीच, विवाद बढ़ता देख सीएम उद्धव ने बातचीत की इच्छा जताई है।

उल्लेखनीय है कि यह विवाद उस समय पैदा हुआ जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परभणी जिले के पाथरी में साईं बाबा से जुड़े स्थान पर सुविधाओं का विकास करने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने की घोषणा की थी। कुछ श्रद्धालु पाथरी को साईं बाबा का जन्मस्थान मानते हैं, जबकि शिरडी के लोगों का दावा है कि उनका जन्मस्थान अज्ञात है।

बंद के बावजूद मंदिर खुला रहेगा

शिरडी स्थित श्री साईं बाबा संस्थान न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगलीकर ने बताया कि बंद के बावजूद मंदिर खुला रहेगा। स्थानीय बीजेपी विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा बुलाए गए बंद का समर्थन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments