Homeधर्म कर्मजानिए संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण करने के लिए क्यों है आज...

जानिए संतान प्राप्ति की कामना पूर्ण करने के लिए क्यों है आज का दिन विशेष

आज, 24 जनवरी 2021 को पौष पुत्रदा एकादशी है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संतान कामना के लिए इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। पौष मास में शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि के साथ संतान प्राप्ति की कामना करने वाली महिलाएं रखती हैं। मान्यता है कि एकादशी व्रत नियम का पालन करने वालों के श्रीहरि सभी कष्ट दूर कर देते हैं।

संतान की कामना के लिए करें भगवान कृष्ण की पूजा-

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संतान कामना के लिए इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह पति-पत्नी को साथ में भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। उन्हें पीले फल, तुलसी, पीले पुष्प और पंचामृत आदि अर्पित करना चाहिए। इसके बाद संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप के बाद पति-पत्नी को साथ में प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments