Homeदेशजानेमाने फ़िल्म ऐक्टर दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी

जानेमाने फ़िल्म ऐक्टर दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी

मुंबई /वेटरन एक्टर दिलीप कुमार (98) की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। रविवार को सेहत में और गिरावट के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

पिछले साल कोरोना से दो भाइयों का इंतकाल
कोरोना के चलते पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों का इंतकाल हो गया। 21 अगस्त को 88 साल के असलम का और फिर 2 सितंबर को 90 साल के अहसान चल बसे। इसके चलते सायरा बानो और दिलीप कुमार ने 11 अक्टूबर को अपनी शादी की 54वीं सालगिरह का जश्न नहीं मनाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments