Homeप्रमुख खबरेंजाने ग्वालियर में भाजपा की रायशुमारी में कार्यकर्ताओं ने नापसन्द किया किस...

जाने ग्वालियर में भाजपा की रायशुमारी में कार्यकर्ताओं ने नापसन्द किया किस मंत्री को

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने टिकट बंटवारे के लिए मंगलवार से  पूरे मध्यप्रदेश की तरह ग्वालियर में भी रायशुमारी करना शुरू कर दी है। सभी जिलों के करीब 23 हजार नेताओं से टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा की जा रही है। इस काम के लिए हर जिले में दो नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। ग्वालियर की बात करें तो विक्रम वर्मा और कृष्णमुरारी मोघे ने शहर व ग्रामीण की तीन तीन विधानसभाओं के लिए ग्वालियर और डबरा में रायशुमारी की । इसको लेकर दिनभर माहौल सरगर्म रहा देर शाम रायशुमारी में सामने आए तीन तीन नामों को सील लगे लिफाफों में बंद कर भोपाल ले जाया गया है।

ग्वालियर शहर में विक्रम वर्मा ने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार मेला स्थित स्मृति गार्डन में रायशुमारी के लिए  हर विधानसभा क्षेत्र से सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, राज्य स्तर के पदाधिकारिय और निर्वाचन क्षेत्र के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था।

नियमानुसार इन्हें अपने पसंदीदा तीन प्रत्याशियों के नाम एक फार्म में क्रम से लिखकर सौंपने को कहा गया । यह कार्य आज पूरा कर लिया गया। यह सभी नाम सील लगाकर लिफाफे में बंद किये गए इन्हें भोपाल भेज गया है। राजधानी में रोज बढ़ रही दावेदारों की भीड़ को देखते हुए इस काम को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे दावेदारों को संतुष्ट किया जा सके। राज्य चुनाव समिति के नेता इस अभ्यास के नतीजे पर विचार करेंगे और केंद्रीय उम्मीदवारों की बैठक के बाद पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

रायशुमारी में चोंकाने वाले नतीजे

यूँ तो ग्वालियर के शहरी क्षेत्र की तीन सीटों के लिए की गई रायशुमारी को पूर्णतः गोपनीय रखा गया लेकिन सूत्रों के मुताबिक रायशुमारी में भाजपाजनों ने जो नाम सौंपे हैं वह पार्टी राय से अलग चोंकाने वाले हैं। जैसी की चर्चा है कि पार्टी हाईकमान दक्षिण को कुशवाह बाहुल्य छेत्र मानकर एक बार पुनः नारायण सिंह को अपनी पसंद मान रहा है लेकिन आज की रायशुमारी में नारायण सिंह पूरी तरह नकार दिए गए हैं उनकी जगह अभय चौधरी पहली पसंद बनकर उभरे हैं जबकि समीक्षा गुप्ता भी रायशुमारी में पसन्द बनकर उभरी हैं उधर कुछ लोगों ने संगठन से जुड़े विवेक जोशी को भी अपनी पसंद बताया है तो कुछ ने विवेक शेजवलकर को टिकिट दिए जाने की बात कही है।

उधर मण्डल स्तर पर मजबूत पकड़ रखने के कारण पूर्व से मायासिंह के रायशुमारी में आगे रहने की बात सूत्रों ने बताई है जबकि दूसरे ओर तीसरे नम्बर पर अलग अलग नाम सामने आए हैं। उधर ग्वालियर विधानसभा से रायशुमारी में वर्तमान विधायक जयभान सिंह कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बनकर उभरने की बात सामने आई है।

रायशुमारी महज एक औपचारिकता

हालांकि, कुछ नेताओं का कहना है कि पार्टी किसी भी तरह का विरोध नहीं चाहती इसलिए ये महज एक औपचारिकता है जिससे टिकट बंटवारे के बाद कोई विवाद न उपजे। सूत्रों का कहना है कि 2013 विधानसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी ने ऐसा ही किया था। तब जो नाम सामने आए थे उनके दरकिनार कर दिया गया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments