HomeBreakingजीवाजी विश्वविद्यालय की करतूत पर उच्च शिक्षा मंत्री नाराज दिए जांच के...

जीवाजी विश्वविद्यालय की करतूत पर उच्च शिक्षा मंत्री नाराज दिए जांच के निर्देश

भोपाल /उच्च शिक्षा मंत्री  जीतू पटवारी ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर में प्रश्न-पत्रों में क्रांतिकारियों को आतंकवादी लिखे जाने पर जांच के आदेश दिए हैं। श्री पटवारी ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को तीन दिन में समिति द्वारा जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एम.ए. तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में पूछे गऐ एक प्रश्न में क्रांतिकारियों को आतंकवादी लिखा गया जिसके विरोध में छात्र संगठन ने ज्ञापन सौंपा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments