ग्वालियर।अधिमान्य पत्रकारों को रेलवे द्वारा दी जाने वाली रियायत को पुनः प्रारम्भ करने की मांग को लेकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों का धरना प्रारम्भ हो गया है।
कोरोना काल में पत्रकारों एवं अन्य वर्गों को रेल यात्रा में दी जाने वाली रियायत को बंद कर दिया गया था। देशभर में कोरोना लगभग समाप्त हो जाने के बाद ट्रेने शुरू कर दी गई है। लेकिन इस यात्रा रियायती सुविधा को पुनःप्रारम्भ नहीं किया गया है।
ग्वालियर प्रेस क्लब, श्रम जीवी पत्रकार संघ एवं अन्य संगठनों द्वारा पत्रकारों की यात्रा में रियायत दिये जाने के लिये रेल मंत्री के नाम पूर्व में ज्ञापन सौंपने के बावजूद आज दिनांक तक इस सुविधा को वहाल नहीं किया गया है।
पत्रकारों एवं अन्य वर्गों की यात्रा में रियायत सुविधा को पुन: वहाल कराने के लिये ग्वालियर प्रेस क्लब द्वारा ग्वालियर स्टेशन परिसर प्लेट फार्म क्रमांक 1 के बाहर आज मंगलवार को प्रस्तावित 2 घंटे का धरना प्रात: 10 बजे से प्रारंहो गया है। यह धरना 12 बजे तक जारी रहेगा । इसके पश्चात सभी पत्रकार रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौपेंगे।खबर लिखे जाने तक प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं सचिव सुरेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार धरना स्थल पर पहुंच रहे है। धरने को शहर के कई सामाजिक राजनीतिक संगठनों लेखकों बुद्धिजीवियों ने अपना समर्थन देकर उनकी मांग को जायज ठहराया है