Homeदेशट्रेन को जाना था महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच गई मध्यप्रदेश के बानमोर

ट्रेन को जाना था महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंच गई मध्यप्रदेश के बानमोर

 लगातार हो रहे हादसों के बावजूद रेलवे लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां रेल विभाग ने ट्रेन को गलत ट्रैक पर ही दौड़ा दिया। दरअसल दिल्ली से 2500 किसानों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र के कोल्हापुर रवाना हुई। रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से ये ट्रेन 160 किलोमीटर गलत रास्ते पर चलकर मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन पर जा पहुंची।

इस ट्रेन को उत्तर प्रदेश के मथुरा से होकर कोटा, सूरत, मुंबई, पुणे के रास्ते कोल्हापुर जाना था लेकिन गलत सिग्नल मिलने के चलते यह गाड़ी मथुरा से आगरा, ग्वालियर होते हुए मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर स्टेशन तक जा पहुंची। जानकारी के अनुसार मथुरा स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने गलत सिग्नल दे दिया और फिर ट्रेन महाराष्ट्र जाने के बजाए मध्यप्रदेश पहुंच गई। जैसे ही ट्रेन बानमोर स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने ट्रेन के ड्राइवर और स्टेशन मास्टर को बताया कि हम गलत रूट पर आ गए हैं। ड्राइवर ने कहा कि हमें जहां का सिग्नल मिला हम वहीं ट्रेन लेकर आ गए।

रेलवे ने गलती में सुधार करते हुए ट्रेन को बानमोर से ग्वालियर के रास्ते मथुरा के लिए रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन मथुरा से वापस कोटा, सूरत, मुंबई होते हुए कोल्हापुर जाएगी। फिलहाल इस ट्रेन के वीरवार सुबह 6 बजे तक कोल्हापुर पहुंचने की संभावना है। ट्रेन में सवार यात्री जंतर-मंतर पर आयोजित किसान यात्रा प्रोट्स्ट रैली कर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे लेकिन रेल विभाग की लापरवाही के यह पहुंच गए मध्यप्रदेश ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments