Homeमध्यप्रदेशडॉ॰ केशव पाण्डेय को मिला "अटल गौरव सम्मान"

डॉ॰ केशव पाण्डेय को मिला “अटल गौरव सम्मान”

भोपाल/ अटल भारत क्रीड़ा एवं कला संघ एवं विश्व ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविन्द्र भवन भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री गिरीश गौतम थे।
संस्था द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
इस वर्ष ग्वालियर निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ॰ केशव पाण्डेय को ” अटल गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सामान्य निर्धन आयोग के अध्यक्ष शिव चॊबे, म.प्र. कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिरथरे, लोकेन्द्र महंत, कार्यक्रम संयोजक दिलीप यादव विशेष रुप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments