HomeBreakingतमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि का निधन

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि का निधन

चेन्नई:  तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम करुणानिधि (M Karunanidhi) का निधन हो गया. वह 94 साल के थे. करुणानिधि पिछले 28 जुलाई से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती थे. शाम 6 बजकर 10 मिनट पर करुणानिधि का निधन हुआ. तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि को रक्तचाप की समस्या के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले दो दिनों से करुणानिधि की सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी. जिसके बाद यह खबर सामने आई है. करुणानिधि की सेहत में गिरावट की खबर के बाद हजारों की संख्या में समर्थक कावेरी अस्पताल के बाहर जमा हो रहे थे और करुणानिधि की तंदुरूस्ती के लिए प्रार्थना कर रहे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments