Homeप्रमुख खबरेंतानसेन की जन्मस्थली बेहट में गुरुवार को सजेगी संगीत सभा

तानसेन की जन्मस्थली बेहट में गुरुवार को सजेगी संगीत सभा

 

ग्वालियर / सौवे तानसेन संगीत समारोह के तहत 19 दिसम्बर को प्रात:काल सुर सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में संगीत सभा सजेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने बुधवार को बेहट पहुँचकर इस सभा की तैयारियों का जायजा लिया। यह सभा बेहट स्थित ध्रुपद केन्द्र के मुक्ताकाश मंच पर सजेगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने इस अवसर पर जनपद पंचायत मुरार के सीईओ व ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि संगीत सभा की सभी प्रकार की व्यवस्थायें तानसेन समारोह की गरिमा के अनुरूप हों।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत हो रहे सर्वे के संबंध में जन सामान्य से चर्चा की। साथ ही बेहट की गौशाला का भी जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments