Homeप्रमुख खबरेंदिग्गी का ऐसा अहंकार कि एक बुजुर्ग को कान...

दिग्गी का ऐसा अहंकार कि एक बुजुर्ग को कान पकड़- पैर छूकर मंगवाई माफी दी धमकी डुबो दूंगा नदी में

सामने आया कांग्रेस का हिमालय से भी ऊंचा अहंकार .. दिग्विजय सिंह ने एक छोटी से गलती के चलते एक बुजुर्ग के कान पकड़वाए और बोले - पैर पर गिरो मेरे

कुछ जीत के बाद अचानक ही कांग्रेस के नेताओं का अहंकार सर चढ़ कर बोलना शुरू कर दिया है . ये कोई आम नेता नहीं बल्कि खुद कांग्रेस पार्टी के सबसे वरिष्ठम नेताओ में से एक दिग्विजय सिंह के कुकृत्य हैं जो शर्मशार करते हैं मानवता के सभी सिद्धांतो को . खुद भी उम्र के आखिरी पड़ाव में चलते हुए दिग्विजय सिंह ने जो हरकत की है वो किसी भी रूप में मानवता के नाते अशोभनीय और अक्षम्य ही कही जाएगी.. जानिये क्या है ऐसा दिग्विजय के कुकृत्य में . ये वही नेता हैं जो ज़ाकिर नाईक को शांति का मसीहा बताते हुए ओसामा बिन लादेन के पीछे जी शब्द लगाते हैं।

गाँधी परिवार के बेहद खास और खुद को गांधी के सिद्दांतो का नम्बरदार बताने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे जो सामने आ रहा है वो किसी को भी विचलित कर सकता है . इस वीडियो में बेहद ही शर्मनाक तरीके से एक बुजुर्ग उनके पैर छूकर और अपने कान पकड़कर माफी मांगता दिख रहा है। ये वाकया प्रदेश के ओरछा का है, जहां से दिग्विजय ने एकता यात्रा शुरू की है।  .

इस यात्रा के तहत वो प्रदेशभर में जाएंगे। दिग्विजिय जब यात्रा के लिए होटल से निकले तो एक बुजुर्ग कार्यकर्ता दिग्गी राजा जिंदाबाद का नारा लगाने लगा। इस पर तमतमाते दिग्विजय सिंह बुजुर्ग के पास आए और गुस्से में उन्हें नारे न लगाने को कहा। दिग्विजय ने उससे कहा कि तुमने दोबारा नारा लगाया तो मैं तुम्हें नदी में डुबो दूंगा। दिग्विजय के डपटने परबेचारा बुजुर्ग इतना घबरा गया कि डरके मारे उसने  कान पकड़ लिए और फिर दिग्विजय के पैर छूकर माफी मांगी तब जाकर दिग्विजयसिंह आगे बढे। दिग्विजय सिंह ने ओरछा स्थित राम राज मंदिर से 31 मई को अपनी एकता यात्रा की शुरुआत की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments