पटाखे फोड़कर दिवाली मनाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए बुरी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने नई दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक बरकरार रखी है. अब 19 अक्टूबर को दिवाली से पहले यहां पटाखों की बिक्री नहीं हो पाएगी. कोर्ट के आदेश के बाद पटाखों की बिक्री 1 नवंबर, 2017 से ही दोबारा शुरू हो सकेगी. हालांकि इससे राजधानी और आसपास के इलाकों में प्रदूषण कम होने की उम्मीद जरूरी जगी है, जो दिवाली के अवसर पर अत्यधिक हो जाती है.