Homeदेशभागवतजी सहित संघ का शीर्ष नेतृत्व भोपाल में जोशी ने की मुलाकात

भागवतजी सहित संघ का शीर्ष नेतृत्व भोपाल में जोशी ने की मुलाकात

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी दिल्ली से शनिवार शाम भोपाल आए। रविवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह मोहनजी भागवत से हुई। दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो पता नहीं चल पाया परंतु मुलाकात के बाद जोशी बिना प्रतिक्रिया दिए निकल गए। बता दें कि मुरली मनोहर जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं एवं राम आंदोलन के समय काफी सक्रिय रहे थे।
इस मुलाकात के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो जोशी ने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन चर्चा है की केंद्रीय राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर भागवत और जोशी के बीच बातचीत हुई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जोशी भी सिन्हा और शौरी की तरह इस वक्त सेंट्रल लीडरशिप से नाराज चल रहे हैं।
सह सरकार्यवाहक के साथ भागवत की बैठक
इससे पहले भागवत ने 12 अक्टूबर से होने वाली कार्यकारी मंडल की बैठक को लेकर सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी और चार सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्णगोपाल और भागय्याजी के साथ लंबी बैठक की। साथ ही कार्यकारी मंडल की बैठक में रखे जाने वाले विषयों पर बात की और तैयारियों का जायजा भी लिया। सोमवार को वे देशभर के क्षेत्रीय प्रचारकों के साथ बैठेंगे। यहां बता दें कि भागवतजी 16 अक्टूबर तक भोपाल में रहेंगे।इस दौरान अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक में संघ का शीर्ष नेतृत्व तीन दिनों तक मंथन करेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments