Homeखेलदेखें वीडियो :ग्वालियर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को काले झंडे दिखाने जा...

देखें वीडियो :ग्वालियर में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को काले झंडे दिखाने जा रहे हिन्दू महासभा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार कहा विरोध जारी रहेगा

ग्वालियर/एकतरफ  6 अक्तूबर को होने वाले मैच में शिरकत करने बांग्लादेश टीम ग्वालियर पहुंची तो दूसरी ओर पहले से की गई घोषणा के अनुसार हिंदू महासभा के नेता कार्यकर्ता टीम को काले झंडे दिखाने के लिए दौलतगंज कार्यालय पर एकत्रित हुए । इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल कार्यालय पर जा पहुंचा। यहां से हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शंकरपुर स्टेडियम की ओर कूच करने के लिए रेली प्रारंभ की ।

कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लेकर बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे यह विरोध जैसे ही महाराज बाड़े पहुंची भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता बांग्लादेश में जेहादियों द्वारा हिंदुओं की हो रही हत्याएं, बालात्कार के कारण क्रिकेट मैच बांग्लादेश से नहीं किसी अन्य देश हो, तिरुपति बालाजी में लड्डुओं में मिलावट करने वालों को फांसी देने एवं अमेरिका, बांग्लादेश के मंदिर को तोड़ने वालों को सजा देने की मांग कर रहे थे।

इससे पूर्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान बंटी गुर्जर के नेतृत्व  हिंदू महासभा भवन में बांग्लादेश में जिहादियों द्वारा मारे गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए सर्वपितृ अमावस्या पर जल से तर्पण किया गया।

सर्व प्रथम हिंदू महासभा भवन पर विरोध प्रदर्शन का शुभारंभ करते हुए हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि आज ग्वालियर को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार ने बांग्लादेश जेहादियों के साथ क्रिकेट मैच खिलाने के लिए टीम को बुलाकर ग्वालियर की बलिदान स्थली को कलंकित किया है जो बांग्लादेश के जेहादियों ने हिंदुओं के कत्लेआम कर रहे हैं उनके साथ ग्वालियर में क्रिकेट मैच कराकर ग्वालियर का गौरव गिराया है। इसके लिए केंद्रीय सरकार एवं बीसीसीआई सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगे, बलिदान स्थली को कलंकित होने से बचाएं और मैच को तुरंत रद्द करें।

जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा अर्चना सिंह चौहान,बंटी गुर्जर ने कहा कि हर कीमत पर मैच को ग्वालियर में नहीं होना चाहिए। ग्वालियर में होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमी दहशत में है इसे आयोजकों ने मखौल बना कर रख दिया।  उन्होने सकल हिन्दू समाज से आव्हान  किया कि 6 अक्टूबर के मैच का बहिष्कार करें अन्यथा मैच देखने वालों को परिणाम भुगतने होंगे। गिरफ्तार किए गए नेताओं में
मुख्य रूप से डॉक्टर जयवीर भारद्वाज लोकेश शर्मा महावीर पाल , बंटी गुर्जर, अविनाश पांडे ,राहुल रज्जक, गजेंद्र गुर्जर , नीरज परिहार, नीरज प्रजापति,आशीष चौहान, भूपेंद्र नामदेव, प्रदीप नामदेव, दिनेश साहू, मोहन प्रजापति,देवेंद्र नामदेव, श्री अर्चना सिंह चौहान गुड्डन बाथम, ममता प्रजापति, विमलेश बाथम शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments