ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार और कई मौके पर अपनी लेखनी से खुद को साबित करने वाले देव श्रीमाली को उनकी पत्रकारिता और लेखनीे के लिए ग्लोबल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म से नवाजा गया है। उन्हें यह अवार्ड उनकी पुस्तक बिछड़े कई बारी – बारी जो की कोरोना काल पर आधारित है के लिए मिला है। देव श्रीमाली को यह अवार्ड नोएडा के मारवाह फिल्म और पत्रकारिता इंस्टीट्यूट में हुए एक समारोह के में मुख्य अतिथि अफ्रीकी देश लिसेथो के हाई कमिश्नर थाबंग लिनस खोलुमो और साइप्रस के डिप्टी हाईकमिश्नर यानिस मेकराइड ने प्रदान किया।
इस अवसर पर देव श्रीमाली ने कहाकि वे यह सम्मान देश के जाने माने पत्रकार स्व. आलोक तोमर को समर्पित करते है। वे ही थे जिन्होंने तीन दशक पहले मुझे पहली बार दिल्ली बुलाया था और आज उसी दिल्ली में मेरा सम्मान होना उनके मुझ पर किये गए भरोसे और उम्मीद का प्रतिफल है इसे मैं उन्हें ही सौंपना चाहता हूँ ।