इंदरगढ़ /इंदरगढ़ थाना के भड़ोल ग्राम में दो बच्चियों के तालाब में डूबने की ह्रदय विदारक घटना सामने आई है।
प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक 5 बच्चीयाँ स्कूल से लौट कर तालाब में नहाने गईं थी. इस बीच दो बच्चीयाँ गहरे पानी में बह गई इनके डूबने पर साथ गईं बच्चियों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार यह तालाब नरेगा के तहत गाँव में बनाया गया था गर्मियों में तालाब से माफिया. ने मिट्टी निकाल कर बेची जिससे तालाब गहरा होता चला गया इसी में डूबने से आज यह दुर्घटना घटी