भोपाल /सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के अवसर पर सीएम हाउस में रावण दहन किया। प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह तथा बेटे कुणाल सिंह भी उपस्थित थे। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होने इस अवसर पर भगवान श्रीराम से सबके मंगल व कल्याण की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि हम गरीबी,अशिक्षा और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों से मुक्त कर देश-प्रदेश के नवनिर्माण के लिए संकल्पित हैं।
धर्मपत्नी साधना सिंह तथा बेटे कुणाल के साथ मुख्यमंत्री शिवराज ने किया रावण दहन
RELATED ARTICLES