HomeVideoधूं धूं कर जल उठा गोदाम आग में घिरे परिवार ने...

धूं धूं कर जल उठा गोदाम आग में घिरे परिवार ने जैसे तैसे बचाई जान लाखों का नुकसान

ग्वालियर / देर रात्रि लगभग 2.30 बजे शहर के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र में से एक  दौलतगंज  में हार्डवेयर की दुकान में जोरदार आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस दुकान में आग लगी उसके ऊपर ही निवासरत मकानमालिक का परिवार आग में फंस गया भारी शोर शराबे और अफरातफरी के बीच परिवार के सदस्यों ने जैसे तैसे पड़ोस में कूदकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना के बाद एकबार फिर भीड़ भरे बाजारों में आग के प्रति असुरक्षित गोदामों का विषय गरमा गया है।

दौलतगंज स्थित पूजा हार्डवेयर के गोदाम में आधी रात को आग भड़कने से लाखों रुपए के नुकसान हो गया। आग किन कारणों से लगी। इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन समझा जाता है कि शार्ट सर्किट के कारण यह आगजनी की घटना हुई है। गनीमत यह रही कि नीचे गोदाम में आग भड़क रही थी उसके धुंए की आहट से घर के ऊपर सो रहे मकान मालिक ने अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ पड़ोसी की छत के रास्ते अपने आप को बचाया। इनमें दो बच्चे भी शामिल थे। इस बीच पड़ोस के मकान में जाकर मकान मालिक अंकित असरा ने आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

पुलिस के साथ ही महाराज बाड़े से दो दमकल मौके पर पहुंच गई थीं। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि दो गाड़ियों का पानी पलक झपकते ही खत्म हो गया। इसके बाद बाल भवन स्थित फायर ब्रिगेड के ऑफिस से दमकलों के आने का सिलसिला सुबह तक चलता रहा। सुबह 7 बजे तक 17 गाड़ियों के जरिए पानी की फायरिंग की गई थी। अंकित असरा का पूजा किचन गैलरी और हार्डवेयर का शोरूम है। यह शहर के सबसे व्यस्त इलाके दौलतगंज में स्थित है। असरा परिवार अपने संस्थान के ऊपरी हिस्से में रहता है जबकि नीचे उनका गोदाम और शोरूम है। सबसे पहले आग गोदाम में भड़की। इसके बाद आग मकान के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई। धुएं की घुटन से घर के लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने गोदाम को आग में घिरा हुआ पाया। इसके बाद सबसे पहले घर के सदस्यों और बच्चों को सटे हुए मकान की छत के रास्ते से निकाला गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments