Homeमध्यप्रदेशनरेंद्र तोमर के प्रभाव वाले मुरैना में भाजपा को लगा झटका

नरेंद्र तोमर के प्रभाव वाले मुरैना में भाजपा को लगा झटका

मुरैना /भाजपा को मुरैना में झटका लगा है। ज्योतिरादित्य और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव वाली मुरैना की 5 सीटों पर कांग्रेस ने 3 पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने दिमनी, सुमावली और मुरैना पर कब्जा किया है। जबकि भाजपा को सिर्फ अम्बाह और जौरा यानी दो सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

खास बात यह है कि मुरैना में कांग्रेस के राकेश मावई ने जीत दर्ज की है। यहां चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में एक रैली में कहा था कि आपके क्षेत्र के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर हैं। वह नरेंद्र मोदी के बगल में बैठते हैं। इसलिए, यहां पर भाजपा प्रत्याशी का जीतना जरूरी है। उपचुनाव के दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां पर 7 बार रैली की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments