Homeमध्यप्रदेशनहीं रहे प्रसिद्ध लोकगायक देशराज पटेरिया मुख्यमंत्री शिवराज , नरोत्तम ने जताया...

नहीं रहे प्रसिद्ध लोकगायक देशराज पटेरिया मुख्यमंत्री शिवराज , नरोत्तम ने जताया शोक

भोपाल। बुंदेलखंड के लोकगायक देशराज पटेरिया का हार्ट अटैक निधन हो गया। उन्होंने आल्हा उदल और हरदौल की कथा सहित बुंदेली लोकगीतों को जन-जन तक पहुंचाया। देशराज पटेरिया के निधन की सूचना सामने आने के बाद उन्हें चाहने वालों में शोक है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘अपनी अनूठी गायकी से बुंदेली लोकगीतों में नये प्राण फूंक देने वाले श्री देशराज पटेरिया जी के रूप में आज संगीत जगत ने अपना एक सितारा खो दिया। वो किसान की लली… मगरे पर बोल रहा था…जैसे आपके सैकड़ों गीत संगीत की अमूल्य निधि हैं। आप हम सबकी स्मृतियों में सदैव बने रहेंगे। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री देशराज पटेरिया जी के असमय निधन से मन बेहद आहत है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments