Homeदेशनहीं रहे मुलायम सिंह यादव श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (82) का सोमवार को निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे. तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली. वहीं, मुलायम के निधन की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है. मुलायम के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे आज सैफई ले जाया गया है, जहां उनका कल दोपहर तीन बजे अंतिम संस्कार होगा. अंतिम विदाई के समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैफई के लिए रवाना हुए. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मेंदाता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी है. बिहार सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव को याद किया. उन्होंने कहा कि उनकी सलाह और आशीर्वाद मेरे लिए अमानत की तरह है. उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है. पीएम मोदी ने कहा कि 2019 के चुनावों से पहले भी मुझे उनका आशीर्वाद मिला था. आज गुजरात की धरती से मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. वहीं, सैफई में मुलायम समर्थक जुटने शुरू हो गए हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं.

मुलायम के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे समर्थक

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर शरीर के दर्शन करने वालों और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है ।

सीएम योगी आदित्यनाथ सैफई पहुंचे हैं.  और मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी के साथ प्रमुख सचिव ग्रह संजय प्रसाद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधर हैं.

हिरियूर में मुलायम को श्रद्धांजलि

कर्नाटक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को हिरियूर में श्रद्धांजलि दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments