HomeBreakingपगलाए आसाराम बोले मैं गधा हूँ

पगलाए आसाराम बोले मैं गधा हूँ

आसाराम ने एक बार फिर खोया आपा, मीडिया से कहा – ‘मैं तो गधा हूं’

गुरुवार को जोधपुर के एससी-एसटी कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब आसाराम को कोर्ट में पेश किया गया.

अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम एक बार फिर अपना आपा खो बैठे. गुरुवार को जोधपुर के एससी-एसटी कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब आसाराम को कोर्ट में पेश किया गया तो मीडिया ने उनसे पूछा कि आप संत हो या कथावाचक की श्रेणी में आते हो.

इस पर आसाराम झल्ला उठे और आपा खोते हुए कहा कि मैं तो गधों की श्रेणी में हूं, जब दोबारा पूछा कि आपके द्वारा ऐसा कहना उचित है, क्या आप अपने को गधा कह रहे. इसके बाद कहा कि जो सही है तो कहा, मैं क्या जवाब दूं.

लगातार बचाव पक्ष के गवाहों के नहीं आने से और अखाड़ा परिषद द्वारा फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आसाराम को बताए जाने पर आसाराम इतने दिन तो चुप्प थे, लेकिन गुरुवार को आखिरकार अपना सब्र खो बैठे एक बार फिर अपने आप को चर्चा में ला दिया है.

आपको बता दें कि बुधवार को भी आसाराम को नियत समय पर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था. इस दौरान वे चुप्पी साधे रहे थे और कोई जवाब नही दिया था. हालांकि, कोर्ट से बाहर निकलते समय यह जरूर कहा था कि मैं कोई बहाना नहीं कर रहा हूं, मेरी तबीयत ठीक नहीं थी इसी वजह से कुछ नहीं बोला, आज ठीक हूं तो बोल रहा हूं.

बचाव पक्ष के गवाह पिछले कुछ समय से लगातार नहीं आने से मामले में सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है, जबकि आसाराम के अधिवक्ता आमतौर यही कहते हैं कि वे जल्द से जल्द सुनवाई पूरी करना चाहते हैं, लेकिन अब उनकी वजह से ही मामला लम्बित होता नजर आ रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments