Homeदेशपांच जवानों ने जान देकर पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान और गाजी...

पांच जवानों ने जान देकर पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड कामरान और गाजी को किया ढेर

श्रीनगरसुरक्षा बलों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर हुए आतंकी हमले का पहला बदला ले लिया है। सेना ने पुलवामा एनकाउंटर में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड कामरान शामिल है। बताया जा रहा है दूसरा आतंकी गाजी रशीद है, जिसमें आत्मघाती हमलवार आदिल अहमद डार को ट्रेनिंग दी थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। 

मेजर समेत 4 जवान शहीद, एक जख्मी
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना इलाके में देर रात शुरू हुई आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सुबह भी जारी रही। इस मुठभेड़ में एक मेजर समेत सेना के चार जवान शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। जो जवान इस मुठभेड़ में शहीद हुए हैं उनमें मेजर वीएस डोंडियाल, हवलदार शिवराम, सिपाही अजय कुमार और सिपारी हरि सिंह शामिल हैं। वहीं, मठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग की चपेट में आने से एक नागरिक भी मारा गया है।

जिस घर में आतंकी छिपे थे, उसे उड़ाया
पिंगलिना इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इस पूरे इलाके की घेराबंदी की। इलाके को घेरकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस बीच कहा जा रहा है कि सेना ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया है। यह भी सूचना सामने आई है कि जिस घर में आतंकी छिपे थे, उसे सेना ने धमाके से उड़ा दिया है।

एनकाउंटर के बाद पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलवामा और उसके साथ सटे इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड गाजी रशीद और कामरान को सेना ने घेराकर मार गिराया है। दोनों आतंकी जैश के टॉप कमांडर थे। हालांकि अबतक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

मुठभेड़ कब-कैसे और कितने बजे शुरू हुई
यहां मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे सेना की 55 आरआर, राज्य पुलिस विशेष अभियान दल एसओजी और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने पिंगलिना में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी लेते हुए जवान गांव में मस्जिद से कुछ दूरी पर एक मोहल्ले में पहुंचे, तो वहां छिपे आतंकियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने जवानों की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए राइफल ग्रेनेड और यूबीजीएल भी दागे। जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। सुबह साढ़े सात बजे तक इस मुठभेड़ में एक मेजर डीएस डोंडियाल, हैड कांस्टेबल सेवा राम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरी सिंह शहीद हो गए। एक अन्य सैन्यकर्मी गुलजार मोहम्मद गंभीर रुप से जख्मी हो गया है,उसे उपचार के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग की चपेट में मुश्ताक अहमद नाम के एक नागरिक की भी गोली लगने से मौत हुई है। उसके बारे बताया जाता है कि आतंकी उसके ही मकान में छिपे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments