Homeप्रमुख खबरेंपांच पाकिस्तानी फाइटर मार गिराए जाने की सच्चाई सुन बिलबिलाया पाकिस्तान खोला...

पांच पाकिस्तानी फाइटर मार गिराए जाने की सच्चाई सुन बिलबिलाया पाकिस्तान खोला झूठ का पिटारा

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पांच पाकिस्तानी फाइटर जेट और एक निगरानी विमान को मार गिराया था।

जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सच्चाई सामने आई तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखला गया और एक बार फिर से झूठ का पिटारा खोल दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया कहा कि भारत ने पाकिस्तान का कोई भी सैन्य विमान नहीं गिराया।

पाक को हुआ भारी नुकसान

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने सबूतों के साथ सबके सामने सच्चाई रखी थी और दुनिया भी इस बात को जान चुकी है कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

ख्वाजा आसिफ का बेतूका दावा

इस बीच पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि दोनों देशों को अपने विमानों की सूची स्वतंत्र जांच के लिए सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि सच सामने आ सके। साथ ही, आसिफ ने दावा किया कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत को ज्यादा नुकसान हुआ है और पाकिस्तान हर हमले का तेज और सटीक जवाब देगा।

बता दें, भारतीय एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के भीतर और सीमा के पास आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद की गई थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

‘S-400 रहा गेम चेंजर’

उन्होंने कहा कि इस बार सबूत हमारे पास हैं, इसलिए बालाकोट एयरस्ट्राइक की तरह इस बार विवाद नहीं होगा। एयर चीफ मार्शल ने बताया कि S-400 डिफेंस सिस्टम गेम चेंजर साबित हुआ और कहा कि पाकिस्तान इसे भेद नहीं पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments