Homeमध्यप्रदेशपार्टी से लौट रहे चार दोस्तों की कार 25 फीट गहरी खाई...

पार्टी से लौट रहे चार दोस्तों की कार 25 फीट गहरी खाई में गिरी, बर्थडे ब्वॉय सहित चारों की मौके पर मौत

सीमेंट कंपनी में एरिया मैनेजर दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाकर लौट रहे डबरा के चार युवकों की कार जौरासी घाटी के पास 25 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में बर्थडे ब्वॉय सहित चारों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रहे लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस टीम ने चारों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सभी पहले ही दम तोड़ चुके थे। युवक डबरा के कारोबारी, नौकरीपेशा व बड़े किसानों के घरों के थे। सभी रविवार शाम को ग्वालियर में दोस्त के जन्मदिन का जश्न मनाने आए थे।

मृतकों में डबरा के ऊषा कॉलोनी निवासी पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजेन्द्र शर्मा का बेटा 30 वर्षीय शिवम शर्मा, उसके दोस्त 27 वर्षीय नवजोत पुत्र धर्मजीत सिख निवासी ठाकुर बाबा रोड, 30 वर्षीय शिवम पुत्र अवधेश खागट और कार्तिक पुत्र देवकीनंदन पालीवाल शामिल हैं। पता चला है कि कार्तिक सीमेंट बनाने वाली कंपनी एल एंड टी में पदस्थ है और अभी 10 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, जबकि शिवम शर्मा की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसकी शादी में ये दोस्त आए भी थे।

दरअसल, कार्तिक का जन्मदिन सोमवार को था, लेकिन उसे छुट्‌टी नहीं मिल पाई थी। इसलिए सभी दोस्तों ने रविवार को ही पार्टी करने का प्लान बना लिया और डबरा से ग्वालियर आ गए। वहीं, परिजन ने मौके पर मौजूद लोगों के आधार पर आरोप लगाया कि किसी अज्ञात गाड़ी ने कट मारी, इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। जब हादसा हुआ तो उसके परिवार वाले उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फोन कर रहे थे।

सांसद विवेक शेजवलकर ने व्यक्त किया शोक

दुर्घटना में चार युवकों की मौत पर ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने गहन शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments