Homeप्रमुख खबरेंपार्षद ने उठाई झाड़ू और चकाचक कर दिया बाड़ा

पार्षद ने उठाई झाड़ू और चकाचक कर दिया बाड़ा

महाराज बाड़े पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

लोक लेखा समिति नगर निगम अनिल सांखला के साथ समाजसेवियों ने किया श्रमदान

ग्वालियर/ लोक लेखा समिति नगर निगम एवं पार्षद श्री अनिल सांखला द्वारा दीपावली के पड़वा के दिन महाराज बाड़े पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर समाज सेवियों के साथ श्रमदान कर महाराज बाड़े को स्वच्छ किया तथा शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा निरंतर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही लगातार जनप्रतिनिधियों द्वारा भी समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयं श्रमदान कर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तरह दीपावली के अगले दिवस आज वार्ड 50 के अंतर्गत महाराज बाड़े पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया इसमें क्षेत्रीय पार्षद एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सांखला के साथ बड़ी संख्या में विशेषता अभियान में श्रमदान कर सफाई की। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष श्री अमर कुटे, श्री नरेश जेठवानी एवं नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments