Homeदेशपित्रोदा के बयान से उठी राजनीतिक तपिश को दो घंटे भी...

पित्रोदा के बयान से उठी राजनीतिक तपिश को दो घंटे भी नहीं झेल सकी कांग्रेस, किनारा किया

सैम पित्रोदा के बयान से उठी राजनीतिक तपिश को कांग्रेस दो घंटे भी नहीं झेल सकी. कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सैम पित्रोदा का बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान नहीं है. ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को कहा कि एक पुलवामा की घटना के लिए पूरे पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है. उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी की थी.

सैम पित्रोदा के बयान को बीजेपी ने हाथों-हाथ लपक लिया. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बयान पर कांग्रेस को घेरा और सीधे कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला किया. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली समेत तमाम बीजेपी नेतृत्व ने इस बयान की कड़ी आलोचना की. पीएम ने कहा कि आतंक को वाजिब ठहराने वाले लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ने ऐसा बयान देकर सेना का मान कम करने की कोशिश की है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments