Homeसेहतपीरियड्स के पहले दिन महिलाओं को मिलेगी छुट्टी, मुंबई की दो कंपनियां...

पीरियड्स के पहले दिन महिलाओं को मिलेगी छुट्टी, मुंबई की दो कंपनियां ने किया ऐलान VIDEO

मुंबई: मुंबई की कल्चर मशीन फर्म और गोजुप ने अपने फीमेल कर्मचारियों के लिए पीरियड्स के पहले दिन छुट्टी देने की घोषणा की है. इसपर कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है जिसे उन्होंने एक वीडियो के जरिए शेयर भी किया है.

 कल्चरल मशीन कंपनी में लगभग 75 महिलाएं काम करती हैं. कंपनी की एचआर देवलीना ने कहा कि  उन्होंने पीरियड्स से जुड़ी महिलाओं की परेशानी को ध्यान में रखते ये फैसला लिया है. इसके साथ ही कंपनी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में एक याचिका दाखिल की है जिसमें सरकार से इस पॉलिसी को देशभर में लागू करने की गुजारिश की गई है.
कामकाजी महिलाओं के लिए इस परेशानी का सामना करना उन महिलाओं की तुलना में मुश्किल होता है जो घर पर रहती हैं. साघारणतया कहा जाता है कि बाजार में उपलब्ध सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल से महिलाएं इस समस्या से खुद को काफी हद तक बचाने में कामयाब हो जाती हैं, लेकिन विशेषत्रों की मानें तो इसमें सच्चाई नहीं है. जानकारों के अनुसार महिलाओं को पीरियड्स के पहले दिन काफी पीड़ा झेलनी पड़ती है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments