Homeखेलक्रिकेट :फिर हार गये भारतीय धुरन्धर

क्रिकेट :फिर हार गये भारतीय धुरन्धर

वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम 11 रन से मैच हार गई। इस मैच में भारतीय बॉलर्स ने तो अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन बैट्समैन की लापरवाही से टीम हार गई। एक वक्त पर भारत को जीत के लिए 18 बॉल पर 19 रन की जरूरत थी और भारत की जीत तय लग रही थी। लेकिन थोड़ी ही देर में मैच पलट गया। पांच मैचों की वनडे सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। सीरीज का आखिरी मैच गुरुवार को किंग्सटन में होगा।
मैच में टॉस जीतकर विंडीज की टीम ने पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले विकेट के लिए 57 रन जुड़े। हालांकि, इसके बाद थोड़ी-थोड़ी देर में विकेट गिरते रहे।
– विंडीज की टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट पर 189 रन बनाए, जिसमें लुईस और काइल होप ने 35-35 रन बनाए, तो वहीं शाई होप ने 25 और रोस्टन चेज ने 24 रन की इनिंग खेली।
– भारत की ओर से हार्दिक पंड्या और उमेश यादव  ने 3-3 विकेट लिए, वहीं कुलदीप को 2 विकेट मिले।
– मेजबान टीम ने काफी प्रेशर में बैटिंग की। विंडीज की इनिंग के दौरान आखिरी 83 बॉल पर कोई बाउंड्री नहीं लगी। विंडीज की ओर से आखिरी चौका 36वें ओवर में लगा था।
– जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10 रन पर ही पहला विकेट गिर गया, फिर धीरे-धीरे विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 49.4 ओवर में 178 रन पर आउट हो गई। भारत के तीन टॉप ऑर्डर बैट्समैन सिर्फ 10 रन ही बना सके।
– विंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने 9.4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। अल्जारी जोसेफ को 2 विकेट मिले। वहीं केसरिक, बिशू और नर्स ने 1-1 विकेट लिया। होल्डर को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments