Homeप्रमुख खबरेंपुनरुत्थान विद्यापीठ की अनूठी पहल : 1051 ग्रंथों का लोकार्पण आज

पुनरुत्थान विद्यापीठ की अनूठी पहल : 1051 ग्रंथों का लोकार्पण आज

भोपाल/ पुनरुत्थान विद्यापीठ द्वारा तैयार कराए गए 1051 ग्रंथों का लोकार्पण 10 मार्च, रविवार को सुबह 9:00 बजे भोपाल के हर्षवर्धन नगर स्थित प्रज्ञा दीप संस्थान में किया जा रहा है। लोकार्पण समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका सीतक्का, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष प्रो. रविन्द्र कान्हेरे और अध्यक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक अशोक सोहनी होंगे।

कार्यक्रम की संयोजक नियति सप्रे ने बताया कि पुनरुत्थान विद्यापीठ भारतीय शिक्षा की भारत में पुनः प्रतिष्ठा के प्रयासों में गत 20 वर्षों से कार्यरत है। इसे अपना दायित्व भी समझता है और इसके लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी करता है। उदाहरण के लिए कुटुंब प्रबोधन, विवाह संस्कार, विद्वत गोष्ठी आदि के वर्ग भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मिलित होते हैं। इसी कड़ी में पुनरुत्थान विद्यापीठ ने भारतीय पाठ्यक्रम निर्माण करने के लिए 1051 ग्रंथों का प्रकाशन किया है, जो संदर्भ ग्रंथों के रूप में उपयोग में आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments