ग्वालियर 10 अप्रैल 2026/जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्मठ स्वयंसेवक पूर्व विधायक तथा ग्वालियर के पूर्व महापौर स्वर्गीय माधव शंकर इन्दापुरकर की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्मृति सभा का आयोजन किया जा रहा है।
यह स्मृति सभा शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को सायंकाल 4 बजे मुखर्जी भवन में आयोजित होगी। कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होकर स्व. इन्दापुरकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करें।
स्व. माधव शंकर इन्दापुरकर को उनके सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण और सभी वर्गों के बीच लोकप्रियता के लिए सदैव याद किया जाता है।
पूर्व महापौर स्व. माधव शंकर इन्दापुरकर की 12वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा का आयोजन शनिवार 11 अप्रैल को
RELATED ARTICLES