ग्वालियर 10 मार्च 2026/शहर से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप मिश्रा के छोटे भाई अजय मिश्रा का आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को प्रातः निधन हो गया। अजय मिश्रा को रात्रि अस्वस्थता के कारण निजी अस्पताल ले जाया गया था जहां ऑब्जेर्वेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था आज तड़के उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के बाद दुखद निधन हो गया।उनके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय अजय मिश्रा, स्वर्गीय त्रियुगी नारायण मिश्रा के सुपुत्र थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र शुभम मिश्रा, पोते धनंजय एवं सम्राट मिश्रा, पुत्री शुभांगी तथा दामाद रजत शामिल हैं। उनके भाई अनूप मिश्रा एवं अभय मिश्रा भी गहरे शोक में हैं।
स्वर्गीय अजय मिश्रा की अंतिम यात्रा कल दिनांक 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 9 बजे उनके निज निवास 261, विजय नगर एक्सटेंशन, ग्वालियर से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।