Homeमध्यप्रदेशपूर्व सांसद के घर से दीवाली की रात चोरों ने उड़ाए 30...

पूर्व सांसद के घर से दीवाली की रात चोरों ने उड़ाए 30 लाख रुपए और जेवरात

ग्वालियर /पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी के घर से चोर गिरोह पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी के घर से चोर गिरोह 30 लाख रुपए नकद और जेवरात चोरी कर ले गए। चोर 10 फीट की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। अलमारी के लॉकर की चाभी मिलाकर उसमें से करीब 30 लाख रुपए नकद और पुश्तैनी जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात रविवार-सोमवार दरमियानी रात माधव नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।

ग्वालियर से कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे रामसेवक सिंह उर्फ बाबूजी वैसे तो डबरा के निवासी हैं, पर शहर की पॉश कॉलोनी माधव नगर में भी उनका घर है। वर्तमान में यहां पूर्व सांसद और उनका बेटा धर्मवीर रहते हैं। रविवार को वे डबरा में थे। धर्मवीर सिंह की पत्नी मायके चली गई, जबकि खुद धर्मवीर रात करीब 11 बजे ललितपुर कॉलोनी में दोस्तों के यहां चले गए थे। सुबह घर लौटे। अंदर जाकर देखा, तो अलमारी खुली पड़ी थी। लॉकर में चाभी लगी थी। उसमें से नकद, गहने गायब थे। सूचना पूर्व सांसद व पुलिस को दी गई। इस पर एसपी अमित सांघी पहुंचे और अन्य बल मौके पर पहुंचा। जांच के बाद झांसी रोड थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

पूर्व सांसद ने बताया कि अलमारी में करीब 30 रुपए रखे थे। साथ् ही, घर की महिलाओं की गहने रखे थे। नकद और गहने सभी चोरी हो गए हैं। गहना कितना है, यह घर की महिलाओं से पता करना पड़ेगा।

मिले अंगुलियों के निशान पुताई वालों पर संदेह

घटना के बाद मौके पर पहुंची फिंगर प्रिंट की टीम ने जांच की, तो घर के बाहर बाउंड्री बॉल पर फुट प्रिंट दिख रहे हैं। धर्मवीर ने पुलिस को बताया है कि 5 दिन पहले घर की पुताई कराई है। दो युवकों को ठेका दिया था। उन्हीं पर संदेह है, क्योंकि जिसने भी वारदात की है, उसे पता था कि लॉकर की चाभी अलमारी में कहां रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments