Homeग्वालियर अंचलपूर्व सांसद प्रभात झा होली पर मिलेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं से

पूर्व सांसद प्रभात झा होली पर मिलेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं से

ग्वालियर / कोरोना महामारी के चलते हमेशा मनाया जाने वाला होलीपर्व हम लोग आपस में मिल जुलकर पिछले 3-4 वर्ष से नहीं मना पा रहे थे। परन्तु पहले की भांति इस वर्ष भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष,पूर्व राज्यसभा सांसद  प्रभात झा होली के पावन पर्व के अवसर पर ग्वालियर में उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने दी।
श्री चौधरी ने बताया कि श्री प्रभात झा दिनांक 7,8 एवं 9 मार्च को ग्वालियर में उपस्थित रहेंगे और होली पर्व पर अपने निवास- सहयोग हाउस न. 5, गोले का मंदिर, होटल सुरुचि के पास उपस्थित रहकर भाजपा के आम कार्यकर्ताओं एवं प्रियजनों से भेंट करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments