Homeमध्यप्रदेशफाउंटेन के बीच हेरीटेज थीम पर जगमगाएगा कटोराताल

फाउंटेन के बीच हेरीटेज थीम पर जगमगाएगा कटोराताल

ग्वालियर 21 दिसंबर 2020/ स्मार्ट सिटी योजना के तहत ग्वालियर शहर में पुर्ननिर्माण कर बनाया जा रहा वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) के निर्माण कार्यो की प्रगति को लेकर आज सोमवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें निमार्ण स्थल का दौरा किया। उन्होने परियोजना से जुडे अधिकारी और कर्मचारियो को निर्माण कार्यो को समय सारिणी निर्धारित कर गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये… निरिक्षण के दौरान इस प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सहीत कटोराताल में फाउंटेन लगाने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे।

सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा कटोरा ताल का पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। जिसमें फाउंटेन लगाया जाना भी प्रस्तावित है। इस फाउंटेन के द्वारा सफ्ताह के 6 दिन हेरिटेज थीम को लेकर 30 मिनिट का लेजर शो किया जायेगा। यहाँ प्रसारित होने वाला कार्यक्रम थीम आधारित रहेगा जो पुरातन और नूतन के अदभुत समागम का उदाहरण पेश करेगा। इसको लगाने वाली कंपनी को ही 5 साल तक इसका मेंटिनेंस और इसको आपरेट करने का जिम्मा रहेगा। वही कटोरा ताल के बीच स्थित वीर सावरकर जी की प्रतिमा को भी अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था के साथ रोशन किया जायेगा। इसके तैयार होने पर ग्वालियर में सैलानीयो को एक सुन्दर और लुभावनी जगह मिल सकेगी।

श्रीमती जयति सिंह नें बताया कि इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। कटोराताल के निरिक्षण के दौरान श्रीमती सिंह नें संबंधित कंपनी को निर्देशित किया कि कटोराताल पर इस तरह से निर्माण कार्य किये जाये ताकि यहाँ आने वाले सैलानियो को चलने और बैठने में कोई असुविधा का सामना ना करना पडे। साथ ही फाउंटेन को लगाने से पहले जो भी बचे हुये कार्य है उन्हे नये साल से पहले पूर्ण कर लिये जाये औऱ फिर फाउंटेन को लगाने का कार्य आरम्भ किया जाये। श्रीमती सिंह नें फाउंटेन लगाने वाली कंपनी के अधिकारियो को भी जल्द से जल्द फाउंटेन लगाने के कार्य को शुरु करने के निर्देश दिये, ताकि जल्द ही कटोराताल आमजनता को समर्पित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments